
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला शॉपिंग कर लौट रही थी। इस दौरान उसके साथ एक शोहदे ने बीच सड़क पर रेप की कोशिश की। यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#कानपुर: शॉपिंग कर लौट रही महिला से बीच सड़क पर रेप की कोशिश, युवक ने धक्का देकर महिला को गिरा दिया, घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में हुई कैद, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच#Kanpur #Women #Crime #Police pic.twitter.com/Yj2mniJlig
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 17, 2024
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह वारदात मंगलवार रात रावतपुर इलाके में हुई। यहां एक महिला शॉपिंग कर नमक फैक्ट्री चौराहे पर पहुंची थी। उस वक्त सड़क पर सन्नाटा था। एक युवक ने महिला को देखा तो उसने बीच सड़क पर महिला को ही गिरा दिया और रेप करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी को धक्का दे दिया।
शोर होते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद डरी सहमी पीड़िता भी वहां से अपने घर चली गई। यह पूरी घटना सड़क के किनारे किसी जगह पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने एक्शन के आदेश दिए।
वायरल वीडियो के आधार पर रावतपुर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला शॉपिंग करके लौट रही थी, तभी एक युवक ने उसके साथ सड़क पर अभद्रता कर दी। लगता है कि आरोपी युवक नशे में रहा होगा। बहुत जल्द उसकी तलाश कर उसे पकड़ लिया जाएगा।
Published : 17 May 2024, 10:47 AM IST
Topics : Attempt to rape Kanpur police woman उत्तर प्रदेश कानपुर कोशिश महिला रेप शॉपिंग