कन्नौज: शातिर हिस्ट्रीशीटर को घर के बाहर गोली लगने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस के फूले हाथ पांव

डीएन संवाददाता

यूपी के कन्नौज में शातिर हिस्ट्रीशीटर को उसके घर के बाहर की गोली मार दी गई है। गोलीकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गोलीकांड की जांच करती पुलिस
गोलीकांड की जांच करती पुलिस


कन्नौज: छिबरामऊ के बैजू रामपुर में  शातिर हिस्ट्रीशीटर के संदिग्ध हालत में गोली लगी है। हिस्ट्रीशीटर नवीन चौहान को उसके घर के बाहर गोली मारे जाने के बाद उसे गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल से फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। 


डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बैजू रामपुर में  शातिर हिस्ट्रीशीटर के गोली लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वहीं  रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। वहीं देर रात हुए गोली कांड की छिबरामऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 

आपको बताते चलें कि बैजू रामपुर में घर के बाहर हिस्ट्रीशीटर नवीन चौहान को गोली लगने के बाद 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उसकी गंभीर हालत के चलते उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। नवीन चौहान को बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लगी है। 

प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा था पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस मामले की स्पष्ट जानकारी दे पाएगी। 










संबंधित समाचार