
कन्नौज: मानीमऊ हाइवे सर्विस लेन पर तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकों की आपस में जोदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के साथ तीन लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों व मृतक के शव को अस्पताल पहुंचा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में 1 युवक की मौत व 3 लोग घायल हो गए। मृतक और एक घायल मकनपुर का रहने वाले। वहीं दो घायल सदर के तेरामल्लू के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।
आपको बताते चलें कि सदर के मानीमऊ में हाइवे की सर्विस लेन पर हादसे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।
Published : 17 July 2024, 11:06 AM IST
Topics : Accident death police Today उत्तर प्रदेश कन्नौज न्यूज ब्रेकिंग न्यूज़