हिंदी
लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है।
एसजीपीजीआइ के डॉक्टरों के अनुसार शनिवार से पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की तबीयत चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार की रात उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद से परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया गया है। हालांकि मंगलवार को कई जांचों के बाद डाक्टरों ने उनके शरीर के सभी रासायनिक पैरामीटर आंशिक नियंत्रित होने की बात कही है। इसके बावजूद उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
एसजीपीजीआइ के निदेशक ने बताया कि दो-तीन दिन से कल्याण सिंह का बीपी कंट्रोल में नहीं है। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा उन्हें यूरिन संक्रमण और अन्य इन्फेक्शन भी थे, जिसकी दवाएं चलाई जा रही हैं। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को पैरामीटर आंशिक रूप से बेहतर हुए है, लेकिन जितना सुधार होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ है।
बता दें कि कल्याण सिंह को 21 जून को रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनके स्वास्थ्य में फिर एख बार गिरावट दर्ज की गई।
Published : 21 July 2021, 1:38 PM IST
Topics : Former CM Health Update Kalyan Singh uttar pradesh उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री