
नई दिल्लीः जब भी भोजपुरी स्टार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव एक साथ किसी फिल्म में नजर आते हैं, वो फिल्म अलग ही धमाल मचाती है। दोनों के गाने अक्सर ही You Tube पर धमाल मचाते हैं। हाल ही में दोनों का एक गाना You Tube पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को अभी तक 22,638,968 लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: काजल राघवानी और खेसारी लाल का बेडरूम रोमांस मचा रहा तहलका, YouTube पर मिले 35 लाख हिट्स
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'रानी आजा तू कोरा' सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।
इस वीडियो में काजल ने लाल रंग की सेक्सी नाइट ड्रेस पहनी हुई है। गाने में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है। काजल राघवानी ने इतना बेहतरीन हॉट डांस किया जिसने खेसारी लाल के होश उड़ा दिए हैं। दोनों के कई बोल्ड सीन को भी दिखाया गया है। सॉन्ग आवा रानी कोरा में दोनों की केमेस्ट्री इतनी बेहतरीन है की यूट्यूब पर अब तक 22,638,968 से ज्यादा बार देखा जा चूका हैं।
Published : 8 October 2019, 2:51 PM IST
Topics : Bhojpuri Kajal raghvani Khesari Lal Yadav You Tube काजल राघवानी खेसारी लाल यादव भोजपुरी स्टार यूट्यूब