K L Sharma Amethi Nomination: केएल शर्मा ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन; 1983 को राजीव गांधी के साथ वे आए थे अमेठी, तभी से यहीं के हो गए

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वह गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के वफादार माने जाते हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 May 2024, 1:11 PM IST
google-preferred

लखनऊ: अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले कांग्रेस कार्यालय से रोड शो निकालते हुए वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कहा जा रहा है कि के एल शर्मा को गांधी परिवार से वफादारी का इनाम मिला है। वह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे। 

Published : 
  • 3 May 2024, 1:11 PM IST

Advertisement
Advertisement