एक ओवर में बना 37 रनों का नया रेकॉर्ड, जानिए कब-कब हुआ ऐसा कमाल?

दक्षिण अफ्रीका के बैट्समैन जेपी ड्यूमिनी ने एक ओवर में 37 रन बनाने का रेकॉर्ड बनाया है। ड्यूमिनी ने केप कोबराज की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ यह कारनामा किया है। इस लेख में हम यह भी बता रहे हैं कि क्रिकेट के इतिहास में कब कब ऐसा कारनामा हुआ..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2018, 6:37 PM IST

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के बैट्समैन जेपी ड्यूमिनी ने एक ओवर में 37 रन बनाने का रेकॉर्ड बनाया है। ड्यूमिनी ने बुधवार को केप कोबराज की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ यह कारनामा किया है। जानकारी के मुताबिक 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केप कोबराज की टीम 35 ओवर में दो विकेट 208 रन बनाकर मजबूत नजर आ रही थी। 

अब ड्यूमिनी 30 गेंदों पर 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद 36वें ओवर में लेग स्पिनर एडी ली गेंदबाजी करने आए। कोबराज की टीम ने मैच को बोनस अंकों के साथ जीतने का लक्ष्य रखा। ड्युमिनी ने पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया। 

ओवर की अगली तीन गेंदों पर भी ड्यूमिनी ने छक्के लगाए। अब लग रहा था कि साउथ अफ्रीका का बल्लेबाज एक ओवर में छह छक्के लगा सकता है। हालांकि वह एक ओवर में छह छक्के नहीं लगा पाए। ली ने ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन दिए। इस तरह इस ओवर में 26 रन बन चुके थे। ली की अगली गेंद नो बॉल थी, जिस पर ड्यूमिनी ने चौका लगा दिया। इस तरह ली की 5 गेंदों पर कुल 31 रन बने थे। ओवर की आखिरी गेंद पर ड्यूमिनी ने एक बार फिर छक्का लगा दिया। यानी कुल मिलाकर इस ओवर में 37 रन बने। 

इस दमदार पारी के बाद कोबराज ने मैच आसानी से जीत लिया और ड्यूमिनी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए। उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। इस दौरान अपनी पारी में ड्यूमिनी ने दो चौके और सात छक्के लगाए जो कि अब तक का रेकार्ड है। 

कब-कब हुआ ऐसा कारनामा?
एल्टन चिगमबुरा 
जिम्बाब्वे के एल्टन चिगमबुरा के नाम एक मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड दर्ज है। एल्टन चिगमबुरा ने ढाका प्रीमियर लगी में अलाउद्दीन बाबू के एक ओवर में 39 रन बनाए थे। यह साल 2013 की बात है।

हर्शल गिब्स 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने वेस्ट इंडीज में खेले गए आईसीसी विश्व कप में नीदरलैंड्स के डीएलएस वेन बंग के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। यह साल 2007 के विश्वकप की बात है।

सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम सुखविंदर सिंह के एक ओवर में 32 रन बनाने का रेकॉर्ड बनाया है। 

Published : 
  • 20 January 2018, 6:37 PM IST

No related posts found.