हिंदी
नई दिल्ली: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया है। 17 जनवरी को उनकी सजा का ऐलान किया जायेगा। फैसले को देखते हुए हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, रेप केस में राम रहीम को 20 साल की सजा
राम रहीम इस समय अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत तीन अन्य दोषियों को गिरफ्तरा कर लिया है और अब कोर्ट से उन्हें सीधे जेल ले जाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रोहतक जेल में राम रहीम ने इस तरह गुजारी पहली रात..
जानिये क्या है मामला
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड करीब 16 साल पुराना है। साल 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छत्रपति अपने समाचार पत्र में डेरा से जुड़ी खबरों को प्रकाशित करते थे।
Published : 11 January 2019, 3:21 PM IST
No related posts found.