
रांची: झामुमो के नेता चंपई सोरेन के झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटे बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को फिर से मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।
चौबे तब भी इसी पद पर थे, जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे। बुधवार को सोरेन के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी के बाद चौबे ने प्रधान सचिव का कार्यभार छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट की तैयारियां शुरु, गठबंधन के विधायक पहुंचे हैदराबाद
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘विनय कुमार चौबे को अगले आदेश तक झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है।’’
यह भी पढ़ें: जानिए झारखंड टाइगर ने कैसे तय किया किसान से राज्य के मुखिया बनने का सफर
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था।
Published : 2 February 2024, 8:27 PM IST
Topics : Jharkhand Principal Secretary Vinay Kumar Choubey चंपई सोरेन झारखंड नियुक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री रांची विनय कुमार चौबे