Jharkhand: माओवादियों ने मुखबिरी के संदेह में एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों ने मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 January 2024, 6:53 PM IST
google-preferred

चाईबासा: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों ने मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इचापिडी गांव के समीप मंगलवार देर रात को माओवादियों ने नेल्सन भेंगरा नामक एक व्यक्ति को मुखबिरी के संदेह में मार डाला।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि भेंगरा का प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के साथ संबंध था और माओवादी पहले उसके घर आते-जाते थे।

उन्होंने बताया कि एक पुलिस दल को घटना की जांच के लिए बुधवार को मौके पर भेजा गया।उन्होंने बताया कि इस घटना के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने पर्चे छोड़कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

भेंगरा के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उसने माओवादियों के साथ नाता तोड़ लिया था और वह एक निर्माण स्थल पर रात्रि प्रहरी का काम कर रहा था।

Published : 
  • 10 January 2024, 6:53 PM IST

Related News

No related posts found.