हिंदी
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में पटगेहर संपर्क सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी के बुधवार को 150 फुट गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति ज़ख्मी हो गया।
पुलिस ने बताया कि बंटी ठाकुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि जेसीबी संचालक प्रेम चंद का इलाज किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चालक के मशीन पर से नियंत्रण खो बैठने की वजह से हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (चोटिल करना) और 304ए (लापरवाही की वजह से जान जाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Published : 8 November 2023, 5:08 PM IST
Topics : Himachal Pradesh JCB गिरी जेसीबी हिमाचल प्रदेश
No related posts found.