हिंदी
जौनपुर: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्या से चलकर भाजपा सरकार को बेनकाब करने के लिए जौनपुर पहुँचे। जहां पर संजय सिंह ने कहा मंदिरों को बचाने की बात करने वाले लोग आज अयोध्या से काशी तक मंदिरों को तोड़वा रहे है।
सजंय सिंह ने कहा कि भाजपा को हराने के अलग अलग राज्यो में सभी पार्टी एक हो रहे है। बिहार में आरजेडी और काँग्रेस, यूपी में सपा व बसपा का गठबंधन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी से लोग इतना नाराज है उनसे आक्रोशित है। भाजपा के कारण आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है। देश मे नॉट बन्दी, जीएसटी लागू किया। दो करोड़ लोगों को रोजगार नही दिया, किसान की फसल का डेढ़ गुना कर्ज माफ करने के लिए, व्यपारियो को टेक्स में राहत देने की बात कहा था जो नही दिया।
यह भी पढ़ें: जौनपुर: जागरूकता के अभाव में आयुष्मान भारत योजना का गरीब नहीं उठा पा रहे हैं लाभ
उन्होने कहा मोदी काला धन लाने की बात कहे थे। आज मोदी सरकार में हर वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। बीजेपी की सरकार को हराने के लिए राजनीतिक दल एक हो रहे है तो अच्छी बात है। मोदी की नीतियों के कारण आज पूरा देश दहशत में जी रहा है। बीजेपी के लोग नफरत के नाम पर लोगो को लड़ा रहे है। अभी बुलंदशहर में एक इस्पेक्टर का गुनाह बस यही था कि वह दंगे नही होने देना चाहता था। इसलिए उसको सरे आम गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये केवल नफरत फैलाने वाली पार्टी है। अभी 10 प्रतिशत आरक्षण का जूझना लेकर आ गए है।
Published : 14 January 2019, 2:58 PM IST
No related posts found.