भारत में दो परियोजनाओं को जापान देगा 2,288 करोड़ रुपये का कर्ज

जापान भारत में दो परियोजनाओं के लिए 2,288 करोड़ रुपये का ऋण देगा। इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना और मेघालय में एक सुपर स्पेशलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र में होगा। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 February 2023, 1:21 PM IST

नयी दिल्ली: जापान भारत में दो परियोजनाओं के लिए 2,288 करोड़ रुपये का ऋण देगा। इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना और मेघालय में एक सुपर स्पेशलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र में होगा।

सोमवार को एक आधिकारिक बयान में डाइनामाइट न्यूज़ को बताया गया कि जापान ने महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना के लिए 30 अरब जापानी येन यानी लगभग 1,728 करोड़ रुपये का कर्ज देने पर सहमति जताई है।

इसके अलावा मिजोरम में सुपर स्पेशलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र बनाने के लिए भी जापान ने 9.918 अरब जापानी येन यानी लगभग 560 करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना का लक्ष्य मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर मुंबई महानगरीय क्षेत्र में संपर्क में सुधार लाना है। भारत और जापान में 1958 से ही द्विपक्षीय विकास सहयोग का लंबा और सार्थक इतिहास रहा है।

Published : 
  • 28 February 2023, 1:21 PM IST