
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक यह घटना अदायी इलाके में उस समय हुई जब मुहम्मद बशीर काम से घर लौटते समय जंगल से गुजर रहे थे।
बशीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। अधिकारियों ने बताया कि बशीर के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं हैं। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published : 19 October 2023, 6:20 PM IST
Topics : गंभीर रूप घायल जंगली भालू जम्मू कश्मीर पुंछ व्यक्ति