Jammu Kashmir: शोपियां में दो दिवसीय जश्न-ए-चिल्लाई क्लां का आयोजन 10 दिसंबर से, जानिये इसकी खास बातें

जम्मू-कश्मीर में स्थित सेबों के राजा के शहर शोपियां में 10 और 11 दिसम्बर 2022 को जश्न-ए-चिल्लाई क्लां का शानदार आयोजन किया जायेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इस आयोजन की खास बातें

Updated : 6 December 2022, 1:59 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जश्न-ए-चिल्लई क्लां महोत्सव को 'त्योहारों का त्योहार' कहा जाता है। इस बार यह आयोजन दो दिनों के लिये 10 और 11 दिसम्बर 2022 को बटपोरा स्टेडियम, शोपियां में मनाया जायेगा। चिल्लई क्लां महोत्सव में कश्मीर की अद्भुत संस्कृति और विरासत के रंग देखने को मिलेंगे।  

चिल्लई क्लां महोत्सव आमतौर पर दक्षिण कश्मीर का 2 दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है, जो कि कश्मीर के लोक नृत्यों, पारंपरिक संगीत, स्थानीय व्यंजनों, हस्तकला, कला कार्यशालाओं आदि के माध्यम से समृद्ध और विविध कश्मीरी संस्कृति को प्रदर्शित करता है।  

शोपियां में इस बार दो दिवसीय चिल्लाई-ए-क्लां के आगमन की बधाई देने के लिये इसे एक अदभुत तरीके से आयोजित किया जाएगा।  

यह महोत्सव शोपियां में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और कश्मीरी विरासत की विशिष्टता और समृद्धि को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए मनाया जाता है। यह शोपियां के स्थानीय लोगों, विभिन्न सरकारी विभागों और भारतीय सेना के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

दिसंबर महीने में सेबों के राजा के शहर शोपियां में त्योहारों का समय है। शोपियां के पास प्रकृति की ओर से दी हुई, जो कुछ विरासत है उसके प्रति आभार जताने और नए साल की बड़ी शुरुआत करने का यह आयोजन सबसे अच्छा तरीका है।

Published : 
  • 6 December 2022, 1:59 PM IST

Advertisement
Advertisement