हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय जवानों ने आज जम्मू में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े अरनिया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। ये पाकिस्तानी अरनिया सेक्टर के भूलचक पोस्ट से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी घुसपैठिये को सीम के अंदर आते देख BSF के जवानों उसे कई बार चेतावनी दी, कि वो सीमा को पार ना करें। लेकिन वो माना नहीं जिसके चलते जवानों ने उसे गोली मार कर ढेर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि, आज सुबह तड़के भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अचनक गोलीबारी की आवाज आने लगी। जिसे सुनकर सीमांत के पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। पहले उन लोगों को लगा कि बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच गोलीबारी हो रही है।
फिर कुछ समय बाद गोलीबारी बंद हो गई। इसके बाद खबर मिली कि अरनिया के पोप भूले चक में एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF के जवानों ने मार गिराया है। पकिस्तानी घुसपैठिया भोर के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।
Published : 3 January 2022, 12:02 PM IST
Topics : India Jammu Kashmir Pakistani घुसपैठिये पाकिस्तानी भारत भारतीय भारतीय जवानों