हिंदी
नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से गुजरने वाले श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की घटना सोनमर्ग में जोजिला सुरंग निर्माण वर्कशाप के पास हुई। हालांकि, घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार
उन्होंने फरवरी महीने के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी के मद्देनजर कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में आतंकी हमला, दो लोगों की मौत, जानिये पूरा अपडेट
अधिकारियों ने लोगों से अगले 24 घंटे तक हिमस्खलन के खतरे वाले इलाकों में नहीं जाने को कहा है।
Published : 8 February 2024, 6:38 PM IST
Topics : avalanche Jammu & Kashmir SnowFall Sonamarg जम्मू कश्मीर नयी दिल्ली बर्फबारी श्रीनगर लेह राजमार्ग सोनमर्ग हिमस्खलन