हिंदी
सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक खेत में मोर्टार का एक गोला पड़ा मिला जिसे मंगलवार को नियंत्रित विस्फोट कराकर नष्ट किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि 84 मिमी का गोला सोमवार देर रात सांबा-मानसर रोड पर दादुई गांव के एक खेत में पड़ा मिला।
बम निरोधक दस्ते ने आज सुबह इसे अपने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया।
Published : 31 October 2023, 1:21 PM IST
No related posts found.