जम्मू-कश्मीर: रियासी में तीन लोगो की नदी में डूबने से मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भारी वाहन पर सवार तीन लोग नदी में डूब गए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 December 2023, 1:58 PM IST
google-preferred

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भारी वाहन पर सवार तीन लोग नदी में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह ने बताया कि वाहन शनिवार रात नौ बजे चसाना के सुंगरी गांव के पास एक नदी को पार करते समय डूब गया और उसी के साथ वाहन में सवार लोग भी डूब गये।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने नीतीश कुमार (22), होशियार सिंह (25) और राजिंदर कुमार (27) के शव बरामद कर लिए हैं और शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Published : 
  • 10 December 2023, 1:58 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement