
जम्मू: जम्मू कश्मीर के बट्टल सेक्टर में मंगलवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। सेना की 16वीं कमान ने बयान में कहा कि बट्टल सेक्टर में कुछ आतंकवादी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। सेना की चौकस टुकड़ियों ने घुसपैठियों को ललकारा और मुठभेड़ शुरू हो गयी।
बयान में कहा गया है कि करीब 3:00 बजे भोर में हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक सैन्य कर्मी घायल हुआ है।
Published : 23 July 2024, 11:17 AM IST
Topics : Jammu and Kashmir poonch soldier terrorists आतंकवादी गोलीबारी जम्मू कश्मीर बट्टल सेक्टर भारतीय सेना