
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आग लगने की एक घटना में एक कारखाना और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आग रविवार को देर रात लगी और इसने दो मकानों और एक कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।'
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया तथा आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है।
Published : 4 December 2023, 11:13 AM IST
Topics : Baramulla factory Fire Break Jammu and Kashmir आग लगने कारखाना जम्मू कश्मीर दो मकान क्षतिग्रस्त बारामूला