
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को एक कथित अपराधी को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि रामनगर का निवासी अशरफ अली उर्फ ‘शिफू’ सार्वजनिक शांति के लिए खतरा बन गया है, जिसके कारण जिला मजिस्ट्रेट ने पीएसए के तहत उसकी हिरासत के आदेश जारी किए।
उन्होंने कहा कि उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने गोवंश तस्करी, चोरी और अवैध शराब जैसी आपराधिक गतिविधियों में लगातार शामिल रहने के आरोप में अली के खिलाफ पीएसए का डोजियर तैयार किया।
Published : 3 January 2024, 4:41 PM IST
Topics : अपराधी जम्मू कश्मीर पीएसए पुलिस हिरासत