फौजी बनने आए हरियाणा के 25 युवक पहुंचे सलाखों के पीछे.. सामने आई ये चौकाने वाली वजह

डीएन ब्यूरो

फौज में भर्ती होने के लिए आये युवक फौजी बनने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बारे में चौकाने वाली वजह सामने आयी है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


जालंधर: थाना कैंट पुलिस ने फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर सेना में भर्ती होने आए हरियाणा के 25 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों पर आरोप है कि सेना में भर्ती के लिए जालंधर के एड्रेस पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, करेक्टर सर्टिफिकेट, नो क्लेम सर्टिफिकेट व पंजाब रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट व आदि दस्तावेज जमा करवाए थे।

यह भी पढ़ें: यहां निकली 10वीं पास के लिये बंपर भर्तियां.. ऐसे करें आवेदन 

फौज में भर्ती होने आए अभ्यर्थी (फाइल फोटो)

पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा गई है, जल्द ही उसे को काबू कर लिया जाएगा। बुधवार को भी सेना में भर्ती के लिए हजारों की संख्या में युवक पहुंचे थे। गिरफ्तार किए गए युवकों की  उम्र 19 से 21 साल के बीच है। 

यह भी पढ़ें: युवाओं के लिये ITBP में भर्ती होने का सुनहरा मौका, निकली बंपर भर्तियां..

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ मेंं बताया है कि एक साल पहले उनकी मुलाकात हिसार के स्टेडियम में रमेश नामक व्यक्ति से हुई थी। वहीं पर पंजाब के एड्रेस पर फर्जी सर्टिफिकेट्स की 30 हजार रुपए में डील हो गई थी। इस डील के मुताबिक रमेश ने 30 हजार रुपए मे फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, करेक्टर सर्टिफिकेट, नो क्लेम सर्टिफिकेट, पंजाब रेजीडेंशियल सर्टिफिकेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज बनाने का आश्वासन दिया था। रमेश के द्वारा बनवाए गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही सभी भर्ती होने के लिए आए थे।










संबंधित समाचार