Rajasthan: राजस्थान की सियासत में फिर हलचल, गहलोत सरकार से इस पार्टी के विधायकों ने वापस लिया समर्थन

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को फिर एक बार सियासी संकट का सामना करना पड़ सकता है। सरकार में शामिल पार्टी के विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। पढिये, पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 December 2020, 2:05 PM IST
google-preferred

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने लगे हैं। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। अशोक गहलोत ने गत दिनों कहा था कि राजस्थान में एक बार उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची है। ऐसे में इस घटनाक्रम को अशोक गहलोत के इस बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

भारतीय ट्राइबल पार्टी द्वारा राजस्थान की गहलोत सरकार को लगातार समर्थन देते आये है लेकिन अब अचानक दो विधायकों के सरकार से अलग होने को लेकर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही है। इन दोनों विधायकों ने विधान सभा में अशोक गहलोत का समर्थन किया था। 

हालांकि बताया जा रहा है कि बीपीटी पंचायत चुनावों में कांग्रेस द्वारा उसका साथ न देने से नाराज थी और इसी कारण उसने गहलोत सरकार से समर्थन भी वापस लिया। बीपीटी के विधायकों ने पंचाय चुनावों में कांग्रेस पर उसका साथ न देने और उसको धोखा देने का आरोप भी लगाया था।  

बीपीटी  का यह भी आरोप है कि राजस्थान में हाल ही में हुए पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस के रूख उसे भी नुकसान उठाना पड़ा। इस पंचायत चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 1833 सीटें जीती, जबकि कांग्रेस को 1713 सीटों पर जीत मिली।