हिंदी
लखनऊ: जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर एक बार फिर यूपी की राजधानी लखनऊ में सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव जेपी सेंटर में श्रद्धांजलि के लिए अड़े हुए हैं। सरकार ने उनके कैंपस में जाने पर रोक लगा दी है। जेपी सेंटर के गेट पर टीन की बड़ी दीवार लगा दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वो 10 बजे JPNIC में जाकर जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे। अखिलेश के ऐलान को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने जेपीएनसी पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है।
भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है।
- भाजपा ने श्रद्धांजलि… pic.twitter.com/oqAO6g8Qu8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 11, 2024
जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। अखिलेश यादव की सुरक्षा में तनाव पुलिस फोर्स के अलावा किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सपा अध्यक्ष के आवास की तरफ जाने वाले दोनों तरफ के रास्तों पर पुलिस ने करीब 200 मीटर पर ही बैरिकेडिंग लगाई है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर JPNIC जाने के अखिलेश यादव के कार्यक्रम के संबंध में एक पत्र जारी किया है जिसमें लिखा है कि JPNIC एक निर्माण स्थल है, जहां निर्माण सामग्री बेतरतीब ढंग से फैली हुई है।
एलडीए ने बताया कि बारिश के कारण कई कीड़े होने की संभावना है। चूंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, सुरक्षा कारणों से उनका प्रतिमा पर माल्यार्पण करना और JPNIC का दौरा करना सुरक्षित और उचित नहीं है।
सपा सरकार में बना था जेपी सेंटर
समाजवादी पार्टी ने जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी का आरोप लगाया। पिछले साल सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जेपीएनआईसी के द्वार पर चढ़कर परिसर में स्थित जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना पड़ा था।
अखिलेश यादव का आरोप है कि योगी सरकार जेपी सेंटर को बेचने की तैयारी कर रही है। वहीं बीजेपी सरकार ने करप्शन का आरोप लगाते हुए जांच का हवाला दे रही है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। https://www.yuvadynamite.com/
Published : 11 October 2024, 10:32 AM IST
Topics : birth anniversary jaiprakash narayan Lucknow uproar अखिलेश यादव जयंती जयप्रकाश नारायण भाजपा लखनऊ