बड़ी ख़बर: प्रेमसागर पटेल से नाराज होकर सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल ने दिया भाजपा से इस्तीफ़ा

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद की सिसवा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वोटिंग से पहले प्रेम सागर को लेकर जनता के साथ पार्टी नेताओं की नाराजगी चरम पर पहुंचती दिख रही है। सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल ने प्रेम सागर पटेल से नाराज होकर भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया है। पढिए डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल ने प्रेम सागर पटेल से नाराज होकर दिया भाजपा से इस्तीफा
सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल ने प्रेम सागर पटेल से नाराज होकर दिया भाजपा से इस्तीफा


महराजगंज: जनपद की सिसवा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

3 मार्च को होने वाले मतदान से तीन दिन पहले भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को एक और बड़ा झटका लगा। प्रेमसागर पटेल से नाराज होकर सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगदीश जायसवाल ने भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया है।     

सिसवा नगर पंचायत की निवर्तमान चैयरमैन रागिनी जयसवाल के पति और एडवोकेट जगदीश जायसवाल ने अपने लिखित इस्तीफे में प्रेमसागर पटेल पर गलत, अनैतिक और द्वेषपूर्ण कार्यों में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। वे इस समय भाजपा के ज़िला कार्यसमिति के सदस्य हैं।

कुछ दिन पहले प्रेमसागर पटेल के सगे भांजे मनीष पटेल ने भी अपने सगे मामा और भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल से नाराज़ होकर सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल को समर्थन देकर सपा में शामिल हो गये। 
 

जगदीश जायसवाल ने अपने लिखित इस्तीफे में प्रेम सागर पटेल पर लगाये गंभीर आरोप 

जगदीश जायसवाल ने पार्टी को दिये अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह प्रेमसागर पटेल के गलत, अनैतिक और द्वेषपूर्ण कार्यों से क्षुब्ध होकर उनका भारतीय जनता पार्टी में रहना संभव नहीं है। इसलिये वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी दायित्वों से त्यागपत्र दे रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा में जगदीश जायसवाल की तरह ही प्रेम सागर पटेल के कार्यों से अन्य कुछ लोग भी नाराज हैं, जिससे पार्टी में अंदरखाने अंतर्कलह भी देखने को मिलता है। बहरहाल, जगदीश जायसवाल का यह इस्तीफा प्रेम सागर समेत स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिये बड़ा झटका माना रहा है।

बता दें कि जगदीश जायसवाल भी सिसवा नगर पंचायत के चैयरमैन रह चुके है। उनकी रागिनी जायसवाल पत्नी इसी नगर पंचायत की निवर्तमान चैयरमैन हैं।










संबंधित समाचार