हिंदी
संयुक्त राष्ट्र: हमास-इजरायल जंग में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले भारतीय कर्मी की गाजा के राफा में उस समय मौत हो गई, जब वह यात्रा कर रहा था, तभी उसकी गाड़ी पर राफा में हमला हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक भारत का रहने वाला है और वह भारतीय सेना का पूर्व जवान था। इजरायल-हमास के बीच जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर को तब हुई थी, जब हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था। इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से राफा में संयुक्त राष्ट्र के लिए पहली इंटरनेशनल कैजुएलिटी है। इस हादसे में एक अन्य डीएसएस कर्मचारी भी घायल हो गया है।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सेफ्टी और सुरक्षा विभाग के एक कर्मचारी की मौत और एक अन्य डीएसएस कर्मचारी के घायल होने की खबर पर गहरा शोक जताया
Published : 14 May 2024, 10:16 AM IST
No related posts found.