हिंदी
महराजगंज: जनपद के थाना श्यामदेउरवा में बारावफात के जुलूस के दौरान एक हादसा हो गया। बारावफात के जुलूस के बाद घर लौटते समय दो युवक लोह के रॉड लेकर जा रहे थे, यह लोह की रॉड ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार से टकरा गई, जिससे दो युवक बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये बीआरडी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक थाना श्यामदेउरवा के पकड़ी दीक्षित गांव में बारावफात का जुलूस समाप्त होने के बाद दो लड़के लोहे की रॉड लेकर पिकअप पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी रॉड बिजली के तार जा लगी। करंट के प्रवाह के कारण दोनों लड़के घायल हो गए। एक युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
Published : 9 October 2022, 2:10 PM IST
No related posts found.