IPL Mega Auction 2022: आईपीएल की नीलामी से पहले शामिल हुए ये 10 नए खिलाड़ी, थोड़ी देर में होगा ऑक्शन, जानें अपडेट

क्रिकेट फेस्टीवल कहे जाने वाले IPL के ऑक्शन को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है। IPL में ऑक्शन में 10 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 February 2022, 11:59 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर आई है। IPL के ऑक्शन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। ऑक्शन शुरू होने के ठीक पहले BCCI ने  10 नए खिलाड़ियों ने शामिल किए है। यानी अब ऑक्शन में 590 नहीं बल्कि 600 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। आज IPL के मेगा ऑक्शन का पहला दिन है। थोड़ी देर में IPL के खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो जाएगी।

BCCI द्वारा शामिल किए गए 10 खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए है। इस टेन लिस्ट में एरोन हार्डी, लैंस मॉरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तैमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा, सैराज पाटिल शामिल है। इस लिस्ट में तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक BCCI ने पहले ही अंडर-19 के कुछ खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में  शामिल करने बारे में बताया था। अंडर-19 वर्ल्डकप खत्म होने के बाद इन खिलाड़ियों के नाम को IPL ऑक्शन के लिए जोड़ा गया है। बता दें कि हाल ही में भारतीय अंडर-19 की क्रिकेट टीम ने वर्ल्डकप जीता था।  

Published : 
  • 12 February 2022, 11:59 AM IST