Site icon Hindi Dynamite News

IPL 2022 Mega Auction: IPL में पहली बार खेलेगा भूटान का क्रिकेटर, जिसे धोनी से मिला खास मंत्र

इस बार का IPL बहुत ही खास होने वाला है। IPL 2022 में पहली बार भूटान का कोई क्रिकेटर खेलेगा। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
IPL 2022 Mega Auction: IPL में पहली बार खेलेगा भूटान का क्रिकेटर, जिसे धोनी से मिला खास मंत्र

नई दिल्ली: क्रिकेट लवर्स का त्योहार कहा जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग यानी  IPL शुरू होने वाला है। वैसे तो IPL के सभी सीजन बहुत ही खास होते है। लेकिन इस बार का IPL बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। इस बार का IPL पहले के मुकाबले काफी नया होगा। साथ ही  IPL 2022 में पहली बार भूटान का कोई क्रिकेटर खेलता हुआ दिखाई देने वाला है। 

भारत के पड़ोसी देश भूटान के क्रिकेटर मिक्यो दोर्जी ने अपना नाम IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर करवाया है। मिक्यो दोर्जी पहले भूटानी प्लेयर हैं, जिन्होंने ये काम किया है। 

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अगर मिक्यो दोर्जी की बोली लग जाती है तो भूटान के इतिहास में इसे दर्ज किया जाएंगा। इससे पहले मिक्यो दोर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मिक्यो दोर्जी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। 

एमएस धोनी IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए चेन्नई पहुंचे हुए हैं, जहां मिक्यो दोर्जी ने उनसे मुलाकात की है। यहां एमएस धोनी ने मिक्यो दोर्जी को एक स्पेशल मंत्र दिया है। 

एमएस धोनी ने मिक्यो को सलाह दी कि वह नतीजे पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। वो सिर्फ अपना प्रोसेस सही रखें और जब प्रोसेस सही रहेगा तभी नतीजा भी सही आएगा। एमएस धोनी की ये सलह कई जगहों पर इस्तेमाल होती है। वो हमेशा इसका जिक्र करते रहते हैं।

Exit mobile version