हिंदी
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2022 के ऑक्शन के पहले दिन ही एक हादसा हो गया। ये हादसा बेंगलुरु में चल रहे IPL के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को बोली लगवा रहे ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स के साथ हुआ है। IPL की नीलामी के बीच अचनक से उनकी तबियत खराब हो गई और वो स्टेज से नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
ह्यूज एडमीड्स के साथ ये हादसा श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा की बोली लगते वक्त हुआ था। स्टेज पर एडमीड्स हसारंगा की बोली लगाते हुए अचानक स्टेज से नीचे गिर गए। फिलहाल बताया जा रहा है कि ह्यूज एडमीड्स बिल्कुल ठीक हैं और वह जल्द ही ऑक्शन में वापसी करेंगे। ह्यूज एडमीड्स के स्टेज से गिरने के बाद IPL की नीलामी पर ब्रेक लगा दिया गया। अब IPL के मेगा ऑक्शन की शुरुआत दोबारा दोपहर में सढ़े तीन बजे से की जाएगी।
वहीं बात करें IPL ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की तो, उन्होंने साल 2019 में IPL की नीलामी में रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। जिसके बाद से अब तक वो इस जगह पर बरकरार है। बतौर नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीड्स ने काफी शानदार काम किया है।
Published : 12 February 2022, 3:34 PM IST
No related posts found.