राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण अभी नहीं मिला: उद्धव

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी निमंत्रण नहीं मिला है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 December 2023, 8:59 PM IST
google-preferred

मुंबई: के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी निमंत्रण नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि राम लला हर किसी से जुड़े हैं, लिहाजा उन्हें किसी औपचारिक निमंत्रण की जरूरत नहीं है और वह जब मन होगा अयोध्या जा सकते हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास ने समारोह के लिए देशभर की विभिन्न नामचीन हस्तियों और राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिवसेना ने राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए लंबा संघर्ष किया था। उन्होंने यह भी कहा कि एक उपचुनाव में राम मंदिर और हिंदुत्व का प्रचार करने के लिए उनके पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का मताधिकार “छीन” लिया गया था।

ठाकरे ने कहा, “मुझे अभी निमंत्रण नहीं मिला है और और चूंकि राम लला सभी से जुड़े हैं, इसलिए मुझे अयोध्या जाने की जरूरत नहीं। जब मेरा मन होगा, मैं जाऊंगा। शिवसेना ने राम मंदिर आंदोलन में बहुत योगदान दिया था।”

Published : 
  • 30 December 2023, 8:59 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement