देश की 12 वीं और पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के जन्मदिन19 दिसंबर के मौके पर हम आपको श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की कुछ विदेश यात्राओं के बारे में बता रहे हैं।
नई दिल्ली: आज देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी कुछ यादगार विदेश यात्राओं के बारे में बता रहे हैं।
2009 में उन्होंने इग्लैंड और साइप्रस का दौरा किया था। इस दौरे की सबसे खास बात ये थी कि तकरीबन 20 साल बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति ने इग्लैंड और साइप्रस का दौरा किया था।
यह भी पढ़ें: देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का जन्मदिन आज, बधाईयों का तांता
इस यात्रा का मकसद इग्लैंड और साइप्रस के साथ भारत के मजबूत संबंधों को एक नया आयाम देना था। दोनों देशों की यात्रा के दौरान प्रतिभा पाटिल ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।
प्रतिभा पाटिल से पहले राष्ट्रपति आर. वेंकट रमन ने लंदन का दौरा किया था।
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल 25 जुलाई 2007 को निर्वाचित हुई थीं। अपने राष्ट्रपति पद के दौरान प्रतिभा पाटिल ने कई देशों का दौरा किया उनमें सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है। आबादी के लिहाज से सेशेल्स भले ही काफी छोटा है लेकिन रणनीति के लिहाज से यह देश, भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
अपने राष्ट्रपति पद के दौरान प्रतिभा पाटिल ने भूटान का भी दौरा किया। यह बतौर राष्ट्रपति उनका पहला विदेश दौरा था। प्रतिभा पाटिल का यह दौरा हर मायने में काफी खास रहा क्योंकि इस दौरान यहां एक नये युग की शुरूआत हुई थी और यहां की राजशाही की कमान वांगचुक राजवंश के युवा वारिस जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को सौंपी गई थीं। इसी ताजपोशी में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भूटान के दौरे पर गयी थीं।
(वीडियो साभार: दूरदर्शन न्यूज़)
Published : 19 December 2017, 3:13 PM IST
Topics : Pratibha Patil President इंग्लैंड जन्मदिन प्रतिभा पाटिल भूटान राष्ट्रपति लंदन विदेश यात्रा साइप्रस