Site icon Hindi Dynamite News

कासगंज में इंटरनेट सेवा बंद

एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कासगंज जिले में शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा एहतियातन बंद कर दी गयी हैं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
कासगंज में इंटरनेट सेवा बंद

कासगंज: एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कासगंज जिले में शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा एहतियातन बंद कर दी गयी हैं।

यह भी पढ़ें: CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ में इंटरनेट सेवा बंद

पुलिस ने शनिवार को बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी ताकि सोशल मीडिया के जरिए फैलायी जाने वाली अफवाहों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: बहराइच में 38 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण अवश्य है लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। (भाषा)

Exit mobile version