हिंदी
मॉस्को: रूस का दावा है कि आतंकवादी समूह हयात-अल-शाम (जिसे नुसरा फ्रंट के नाम से भी जाना जाता है) व्हाई हेलमेट संगठन के साथ सीरिया के सबसे सुरक्षित उत्तरपश्चिम इदलिब में हवाई और रासायनिक हथियारों से हमले की योजना बना रहा है।
यह भी पढ़ें: इजराइल की डाँवाडोल राजनीतिक व्यवस्था में फिर लगा एक बड़ा झटका
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा कई अन्य सूत्रों से इस सूचना की पुष्टि हुई है कि हयात तहरीर अल-शाम के आंतकवादी समूह व्हाइट हेलमेट्स संगठन के साथ मिलकर सीरिया के सबसे सुरक्षित क्षेत्र इदलिब में हवाई हमले और रासायनिक हथियारों केे साथ हमले की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:जलवायु परिवर्तन के लिये ग्रीन हाउस गैस जिम्मेदार
सूत्रों के अनुसार सरमाडा निवासियों नवंबर की शुरूआत में तीन ट्रकों में आतंकवादियों को देखा था ट्रकों में कंटेनर में रसायन, पेशेवर वीडियो बनाने वाले उपकरण और रूसी तोपखाने के टुकड़े लदे हुए थे। मंत्रालय ने कहा कि आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए लोगों की भर्ती भी कर रहे हैं। इदलिब प्रांत में नागरिकों को निशाना बनाने की हवाई हमले और तोपों से गोलबारी और रसायनिक हथियारों का कथित तौर पर उपयोग करने की फर्जी वीडियो बनाई गयी है। इन वीडियो को सोशल मीडिया में प्रसारित किया जाएगा और सीरिया सरकार और रूस को नागरिकों के खिलाफ कथित कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। (वार्ता)
Published : 26 November 2019, 5:51 PM IST