Site icon Hindi Dynamite News

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश ने 19 घंटे में फतह किया माउंट किनाब्लू, सबसे तेज चढ़ने का भी ख़िताब भी अपने नाम किया

यूपी के गोरखपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश एक बार फिर भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश ने 19 घंटे में फतह किया माउंट किनाब्लू, सबसे तेज चढ़ने का भी ख़िताब भी अपने नाम किया

गोरखपुर: शहर के लाल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने मलेशिया देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू 4095 मी. की चढाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बताते चलें कि उनकी इस उपलब्धि के बाद गोरखपुर में खुशी की लहर है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नीतीश दिल्ली से 5 जुलाई को मलेशिया के लिए हवाई जहाज रवाना हुए थे। 6 जुलाई को मलेशिया के कोटा किनाबालू शहर पहुंचे और अगले दिन 7 जुलाई को डॉक्यूमेंटेशन कार्य पूरा किया। मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू की चोटी को फतह कि तैयारी पूरी करने के बाद माउन्ट किनाबालू के लिए 8 जुलाई को सुबह 9.45 बजे नेशनल पार्क से चढ़ाई की शुरूआत की व लगातार चढ़ाई करने के बाद पहले कैंप पर 3100 मीटर पर दोपहर 2.30 बजे पहुंच गए। 

9 जुलाई कि रात के 2:30 बजे 3100 मीटर से अपनी मंज़िल की और बढ़े और मलेशिया की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट किनाबालू के लिए निकल गए।  कठिन चढ़ाई व खड़ी चढ़ाई को पार करते हुए सुबह 5:30 मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू 4095 मी. को फतह करके अपने देश का तिरंगा झंडा फहराया।

आपको बताते चले की नीतीश अभी तक जितने पर्वतो को फतह किया है हर पर्वत से एक न एक जन-जागरूकता का सन्देश दिया है चाहे वह सर्व शिक्षा अभियान हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ या हमारे बीच का तीसरा समुदाय ट्रांसजेंडर समुदाय हो, नीतीश हर पर्वत से कुछ न कुछ सन्देश देते आये है, इस बार इस अभियान मे नीतीश ने ग्रीन गोरखपुर के लिए – जितने मीटर क्लाइंब करंगे उतना पौधा गोरखपुर मे एचपीसीएल के साथ मिलकर लगाएंगे।

अभी तक इन मुख्य चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए दिये संदेश

1. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

2. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।

3. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।।

4. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।

5. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

6.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।।

7. टर्की देश की सबसे ऊँची चोटी माउंट आरारत (16854फिट) को फतह किया है 

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।।

Exit mobile version