
नई दिल्ली: रेलवे के इंजीनियरों (Railway Bridge) ने फाइनली 13 अगस्त 2022 को चेनाब नदी पर बनने वाले रेलवे आर्क ब्रिज के मेहराब के दोनों ऊपरी डेक को आपस में जोड़ दिया। इस अवसर पर वहां भारत का झंडा भी फहराया गया।
जाहिर है कि यह पुल रेलवे के लिए विशेष है। इसलिए वहां जश्न भी मना। रेल मंत्रालय का कहना है कि इस पुल को दिसंबर 2022 रेलवे ऑपरेशन (Railway Operation) के लिए खोला जा सकता है। मतलब कि इस पर रेलगाड़ी चलने लगेगी।
चिनाब पुल का भी विश्व रिकार्ड है। चिनाब रेल पुल आर्क (Arch) पुल की कैटेगरी में यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है। सिविल इंजीनियरों की मानें तो पुल कई तरीके से बनाए जाते हैं।
इन पुलों की कैटेगरी में शामिल
पुलों के वर्ग में आर्क ब्रिज (Arch Bridge), बीम ब्रिज (Beam Bridge), केबल स्टेड ब्रिज (Cable-stayed Bridge), कैंटिलीवर ब्रिज (Cantilever Bridge), सस्पेंशन ब्रिज (Suspension Bridge), ट्रस ब्रिज (Truss Bridge) और टायड आर्क ब्रिज (Tied Arch Bridge) होते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा दादुहे ब्रिज सस्पेंशन कैटेगरी का ब्रिज है।
2002 में हुआ था पास
चिनाब ब्रिज को बनाने के लिए साल 2002 स्वीकृति मिली थी। लेकिन इस पर काम शुरू होने में काफी समय लग गया। यदि सिर्फ निर्माण का ही साल गिना जाए तो तो करीब 18 साल तो लग ही गए।
डिजाइन की वजह से हुआ लेट
उत्तर रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि इस पुलन के निर्माण में देरी की मुख्य वजह इसका डिजाइन बड़ा मुद्दा था। इसी वजह से बीच में इसका निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इस पुल को बनाने वाला संगठन कोंकण रेलवे कारपोरेशन (KRCL) है। यह भी रेल मंत्रालय का ही एक संगठन है।
पुल की खास बातें
Published : 9 September 2022, 6:20 PM IST
Topics : Chinab Railway Bridge indian railway Jammu Kashmir Railway Bridge Railway Operation चिनाब रेलवे पुल जम्मू कश्मीर भारतीय रेल रेलवे ऑपरेशन