इंडोनेशिया में 188 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान उड़ान भरते ही क्रैश

इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ी विमान दुर्घटना हुई। यहां लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 29 October 2018, 10:33 AM IST
google-preferred

जकार्ता: इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रही लॉयन एयर की फ्लाइट सुमात्रा के समुद्र में क्रेश हो गई। विमान में क्रू मैंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे।

 

सोमवार सुबह 6.20 पर विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो 13 मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। जब अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। 

Published : 
  • 29 October 2018, 10:33 AM IST

Related News

No related posts found.