हिंदी
नई दिल्लीः भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को नेहरू ने दुनिया को अलविदा कहा था। देश के पहले प्रधानमंत्री होने के नाते उन्होनें देश हित के लिए कई काम किए थे। जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
1. संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों पर गुटनिरपेक्ष नीतियों की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू की ओर से हुई थी।

2. देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की पूरी कोशिश की। 1950 में भारतीय संविधान लागू होने के बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की।

3. उन्होंने ही जोसिप बरोज टिटो और अब्दुल गमाल नासिर के साथ मिलकर एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद के खात्मे के लिए एक गुट निरपेक्ष आंदोलन की शुरुआत की। इसके अलावा वे कोरियाई युद्ध का अंत करने, स्वेज नहर विवाद सुलझाने और कांगो समझौते को मूर्तरूप देने जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में मध्यस्थ की भूमिका में रहे।
Published : 27 May 2020, 10:55 AM IST
No related posts found.