नेपाल में अवैध कारतूस के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में सोमवार को 22 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को कथित रूप से अवैध कारतूस रखने को लेकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 July 2023, 9:22 AM IST

काठमांडू: नेपाल में सोमवार को 22 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को कथित रूप से अवैध कारतूस रखने को लेकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस समाचार बुलेटिन के मुताबिक, बिहार के रहने वाले मुरारी कुमार को 19 कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा जांच के दौरान उसके थैले से कारतूस बरामद होने पर वह वहां से भाग गया था।

पुलिस ने बताया कि बाद में पुलिसकर्मियों के एक संयुक्त दल ने उसे (मुरारी को) गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही।

 

Published :  25 July 2023, 9:22 AM IST