हिंदी
सिंगापुर: सिंगापुर में एक भारतीय मां और बेटी की जोड़ी ने आइसक्रीम-स्टिक के साथ धमाकेदार कमाल किया है। मां और बेटी की जोड़ी ने 26,000 आइसक्रीम स्टिक्स का इस्तेमाल कर रंगोली बनाई है। अपने इस कारनामें साथ उन्होंने अपना नाम सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा लिया है।
मां सुधा रवि और बेटी रक्षिता ने लिटिल इंडिया परिसर में चल रहे पोंगल उत्सव में हिस्सा लिया था। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 26,000 आइसक्रीम स्टिक्स के साथ रंगोली बनाया। इसमें प्रसिद्ध तमिल विद्वानो और कवियों तिरुवल्लुवर, अव्वैयार, भारथियार और भारतीदासन को दिखाया गया है। इस रंगोली को बनाने में पूरे एक महीने का समय लगा है।
कार्यक्रम का आयोजन तमिल सांस्कृतिक संगठन कलामंजरी और लिटिल इंडिया शॉपकीपर्स एंड हेरिटेज एसोसिएशन (LISHA) की ओर से किया गया था।
बता दें कि, सुधा रवि, अपनी बेटी रक्षिता के साथ यहां 2016 में 3,200 वर्ग फुट की रंगोली बनाने के लिए पहले से ही रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करवा चुकी हैं।
Published : 27 January 2023, 1:46 PM IST
Topics : Ice Cream Stick India Singapore Book of Records आइसक्रीम स्टिक्स भारत रंगोली सिंगापुर बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स