हिंदी
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच स्थित डेल्फ्ट द्वीप के पास मंगलवार सुबह श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी किये जाने की घटना सामने आई है। श्रीलंकाई नौसेना के गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं। पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
श्रीलंका नौसेना की इस हरकत पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है।
इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई के खिलाफ औपचारिक विरोध भी जताया है।
जानकारी के मुताबिक डेल्फ़्ट द्वीप के पास मंगलवार की सुबह भारतीय मछुआरों मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने 13 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। इन मछुआरों पर गोलीबारी भी गई, जिसमे 5 मछुआरे घायल हो गये।
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर श्रीलंका के समक्ष भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब किया है।
Published : 28 January 2025, 5:15 PM IST
Topics : Delft Island fishermen Indian injured MEA Navy firing Sri Lankan
No related posts found.