एशियाई खेलों में जु जित्सु में भारत को निराशा

एशियाई खेलों की जु जित्सु स्पर्धा में भारत के तीनों खिलाड़ी उमा महेश्वर रेड्डी, किरण कुमारी और अमरजीत सिंह हारकर बाहर हो गए । पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 October 2023, 12:02 PM IST

हांगझोउ:  एशियाई खेलों की जु जित्सु स्पर्धा में भारत के तीनों खिलाड़ी उमा महेश्वर रेड्डी, किरण कुमारी और अमरजीत सिंह हारकर बाहर हो गए ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उमा महेश्वर रेड्डी को थाईलैंड के सूकनाती सुंत्रा ने पुरूषों के 85 किलोवर्ग के अंतिम 32 में हराया । वहीं किरण कुमारी को मंगोलिया की बायारामा ने महिलाओं के 63 किलोवर्ग में अंतिम 16 में मात दी ।

अमरजीत को मंगोलिया के बायारखू ने पुरूषों के 85 किलो वर्ग में अंतिम 32 में हराया ।

 

Published : 
  • 7 October 2023, 12:02 PM IST

No related posts found.