आज ही के दिन भगत सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव को एक जेल में फांसी दी गयी थी..

साल के हर दिन की तरह आज 14 फरवरी का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहास 14 फरवरी के दिन घटित देश और दुनिया की और भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है। उनमें से कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 February 2019, 10:39 AM IST

नई दिल्ली: साल के हर दिन की तरह आज 14 फरवरी का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इतिहास 14 फरवरी के दिन घटित देश और दुनिया की और भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है। उनमें से कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

 

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 लोगों की हुई थी मौत, 1400 घायल

-1537-गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों ने हत्या की।

-1556-पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में अकबर का 13 वर्ष की उम्र में राजाभिषेक हुआ।

-1658-दारा शिकोह ने बहादुरपुर की युद्ध में शाह शुजा को हराया।

-1670-रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियों को वियना से बाहर किया।

-1743- हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।

-1881-कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास, नाथू राम गोडसे ने की थी महात्मा गांधी की हत्या

-1899-अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।

-1920-शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।

-1931-महान क्रान्तिकारी भगत सिंह,राजगुरु तथा सुखदेव को लाहौर (अब पाकिस्तान में) के एक जेल में फांसी दी गयी।

-1945-पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।

-1989-ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया। (वार्ता)

Published : 
  • 14 February 2019, 10:39 AM IST

No related posts found.