
नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने टीम में केएस भरत को फिर शामिल किया है। हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं... इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, केएस भरत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से मैनेजमेंट संतुष्ट नहीं है। तीसरे टेस्ट में भरत की जगह युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ेंः दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पटका, इतने रनों से जीता विशाखापट्टनम टेस्ट
कौन हैं ध्रुव जुरेल?
ध्रुव जुरेल आगरा के रहने वाले हैं। उनके पिता भारतीय सेना में रह चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करने की वजह से ध्रुव को टीम इंडिया में जगह दी गई है। बता दें, ध्रुव घरेलु क्रिकेट में यूपी की तरफ से खेलते हैं। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 790 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ेंः कहां भिड़ेगी टीम इंडिया और इंग्लैंड, कितने बजे से शुरू होगा मैच? जानिये पूरी डिटेल
टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
यह भी पढ़ेंः टेस्ट में भारतीयों का जलवा, यहां देखिये टॉप-3 खिलाड़यों के नाम
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 25 जनवरी से 29 जनवरी (हैदराबाद) 28 रन से इंग्लैंड जीता
दूसरा टेस्ट- 2 फरवरी से 6 फरवरी (विशाखापट्टनम) 106 रन से भारत जीता
तीसरा टेस्ट- 15 फरवरी से 19 फरवरी (राजकोट)
चौथा टेस्ट- 23 फरवरी से 27 फरवरी (रांची)
पांचवां टेस्ट- 7 मार्च से 11 मार्च (धर्मशाला)
Published : 12 February 2024, 1:24 PM IST
Topics : Dhruv Jurel England Ind vs Eng India KS Bharat इंग्लैंड इंडिया केएस भरत टेस्ट मैच ध्रुव जुरेल