
लखनऊः दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े दबंगों ने दुकानदार की पिटाई की है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
मामला थाना महानगर क्षेत्र का है। जहां बुजुर्ग की दुकान में 3 दबंगों ने घुसकर बुजुर्ग को लातों, घूसों और ईंटे से जमकर पीटा। वहीं साथ में आए चौथे दबंग ने वीडियो बनाया है। 6 जनवरी को मार खाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी।
यह भी पढ़ेंः आलोक सिंह बने नोएडा के पहले पुलिस आयुक्त, सुजीत पांडेय होंगे लखनऊ के पुलिस आयुक्त
पीड़ित का कहना है कि CCTV में मारपीट करने वाले दबंग कैद हुए हैं। इसके बाद भी अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Published : 14 January 2020, 4:21 PM IST
Topics : fight Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश थाना महानगर दबंग मारपीट लखनऊ