
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान और डरावनी खबर सामने आई है। यहां कथित तौर पर मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने अपनी 15 महीने की बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
मासूम बेटी की हत्या के बाद महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उतरौला थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार दुबे ने बताया कि उतरौला कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले राहिल की पत्नी नादिया (30) मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज किया जा रहा था।
Published : 21 May 2024, 12:48 PM IST
Topics : 15 month Balrampur commit suicide old daughter uttar pradesh आत्महत्या उत्तर प्रदेश बलरामपुर बेटी की हत्या