हिंदी
इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सहायता और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को ले जाने वाले वाहनों को कांगला से हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया।
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री मणिपुर सरकार के राहत और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जुटाई गई थी। सिंह ने असम में बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता जतायी है। असम के 28 जिलों में लगभग 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण दो लाख लोग विस्थापित हुए हैं और उन्हें 680 राहत शिविरों में रखा गया है। इनमें से एक लाख से अधिक लाेग सबसे अधिक प्रभावित कछार जिले के 230 शिविरों में रह रहे हैं। (वार्ता)
Published : 27 June 2022, 5:19 PM IST
Topics : असम एन बीरेन सिंह पीड़ितों मणिपुर मुख्यमंत्री राहत सहायता
No related posts found.