
लखनऊ: कानपुर के बिकरु कांड के समय सुर्खियों में रहे तत्कालीन एसएसपी दिनेश कुमार पी को गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है। वर्तमान में ये झांसी के एसएसपी के पद पर तैनात हैं और विकास दुबे कांड के वक्त ये कानपुर के एसएसपी थे।
जोगेन्द्र कुमार को गोरखपुर से स्थानांतरित कर दिया गया है।
इसके अलावा गोरखपुर के आईजी रेंज मोदक राजेश डी राव से रेंज की जिम्मेदारी छीन ली गयी है। इनकी जगह पर कानपुर के एसएसपी/डीआईजी के पद पर तैनात रहे प्रीतिंदर सिंह को गोरखपुर रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।
गोऱखपुर में उनका कार्यकाल बेहद ढ़ीला-ढ़ाला था। किसी भी मामले में ये सिरदर्द नहीं लेना चाहते थे। सीएम के इलाके में तैनाती के बावजूद ये अपनी ढ़ीली कार्यप्रणाली को लेकर गजब की सुर्खियों में रहे। इन्हें अब लखनऊ में आईजी एलओ के पद पर तैनात किया गया है।
Published : 26 March 2021, 10:11 AM IST
Topics : Gorakhpur IG transfers uttar pradesh आईजी मोदक राजेश डी राव उत्तर प्रदेश एसएसपी जोगेन्द्र कुमार गोरखपुर तबादले