Lifestyle: आपको भी ठंडा पानी पीने की है आदत तो संभल जाएं, हो सकते हैं कई नुकसान

डीएन ब्यूरो

गर्मियां आते ही सभी के घरों में फ्रिज में ठंडे पानी की बोतल नजर आने लगती है। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई ठंडा पानी पीना चाहता है। पर क्या आपको पता है ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में..

नुकसान कर देंगे हैरान

गर्मियों में चाहे कोल्ड ड्रिंक हो या ठंडा पानी इससे बड़ी राहत शायद ही कुछ हो सकती है। भले ही ठंडा पानी पीकर आपको सुकून मिलता होगा, लेकिन इससे होने वाले नुकसान आपको हैरान कर देंगे।

इम्यून सिस्टम पर असर

ठंडा पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है। जैसे ही आप ठंडा पानी पीते हैं वैसे ही आपके शरीर में म्यूकस (बलगम) जम जाता है। जिसका असर हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।

पाचन प्रक्रिया में बाधा

ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया में बाधा डालता है, जिससे अक्सर पेट की परेशानी होती है।

सिरदर्द का कारण

ऐसा देखा जाता है कि गर्मियों में कई लोगों को सिरदर्द की परेशानी होती है। जिसके लिए वो लोग गर्मी और धूप को जिम्मेदार मानते हैं, पर इसकी वजह ठंडा पानी होता है।

दिल पर असर

ठंडा पानी दिल की गति को कम कर देता है।

गला खराब करता है

जैसे ही आप ठंडा पानी पीते हैं वैसे ही आपके शरीर में म्यूकस (बलगम) जम जाता है। जिसका असर हमारे गले पर पड़ता है और हमारा गला खराब हो जाता है।

पौष्टिक तत्व

अगर आप खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपके खाने के सारे पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं।

खाने के बाद ना पीएं ठंडा पानी

अगर आप ठंडा पानी नहीं पीते तो यही ऊर्जा भोजन के पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में काम आती है।








संबंधित समाचार